Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिर में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुई जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेटर केलिस न्धलोवु

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में बताया कि न्धलोवु कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्हें कॉनकशन की पुष्टि हुई, हालांकि किसी प्रकार की गंभीर जटिलता सामने नहीं आई। बयान में कहा गया, “एमआरआई स्कैन से यह पुष्टि हुई कि खोपड़ी में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है।

10 Mar 2026

सिर में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुई जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेटर केलिस न्धलोवु

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज केलिस न्धलोवु को कॉनकशन (सिर में चोट) के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच से बाहर कर दिया गया है। यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। दूसरे वनडे के दौरान डुनेडिन में उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद वह फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में बताया कि न्धलोवु कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्हें कॉनकशन की पुष्टि हुई, हालांकि किसी प्रकार की गंभीर जटिलता सामने नहीं आई। बयान में कहा गया, “एमआरआई स्कैन से यह पुष्टि हुई कि खोपड़ी में किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है। उनका उपचार किया गया और बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार सुबह फॉलो-अप जांच में भी किसी अतिरिक्त जटिलता की पुष्टि नहीं हुई।”

दूसरे वनडे के दौरान जिम्बाब्वे की पारी के सातवें ओवर में न्यूजीलैंड की गेंदबाज ब्री इलिंग की एक बाउंसर गेंद न्धलोवु के सिर पर लगी। उस समय वह मोडेस्टर मुपाचिक्वा के साथ 25 रन की ओपनिंग साझेदारी कर चुकी थीं। हेलमेट पहनने के बावजूद शॉर्ट गेंद से बचने की कोशिश में वह चोटिल हो गईं और तुरंत मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद मेडिकल टीम ने मैदान पर उनका उपचार किया और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनकी जगह कॉनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में तेंदाई मकुशा को मैदान में उतारा गया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराया। न्यूजीलैंड की ओर से एमेलिया केर ने सात विकेट लेकर टीम को वनडे श्रृंखला में 2-0 की बढ़त दिला दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिर में चोट के कारण तीसरे वनडे से बाहर हुई जिम्बाब्वे की महि
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बयान में बताया कि न्धलोवु कुछ समय के लिए बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्हें कॉनकशन की पुष्टि हुई, हालांकि किसी प्रकार की गंभीर जटिलता सा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News